कुल्लू जिला में बदल फटने से करोड़ो का नुकसान ,एक मिल्क प्लांट और कई  वाहन बह  गए 

 
जिला कुल्लू में भारी बारिश का दौर जारी है। उपमंडल आनी में बादल फटने का मामला एक बार फिर सामने आया है। बादल फटने के कारण करोड़ों रुपए का नुकसान होने का आशंका है। 5 गाड़ियां व दो मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गई है इसके अलावा एक मिल्क प्लांट को भी खासा नुकसान हुआ है। मौसम की स्थिति को देखते हुए आनी उपमंडल के स्कूलों में जिला प्रशासन के द्वारा छुट्टी दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार तड़के सुबह 4:00 बजे के करीब उपमंडल आनी के देउठी में बाढ़ आने से कराड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। नाले में आई बाढ़ में पांच गाड़‍ियां व दो बाइक बह गईं। आनी के पुराने बस अड्डे में नगर पंचायत की ओर से बनाई गई पांच दुकानें भी बह गईं। जिला कुल्लू में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश होने से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है और मलबा आने से भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों  ने बताया कि देउठी के गुगरा कुटवा सड़क निर्माण कार्य हाल ही में हुआ है लेकिन रात भर हुई बारिश से सड़क का मलबा गुगरा की ओर आया। रास्ते में मलबे के फंसने से यहां पर तीन आल्टो कारें, दो बाइक, एक बलेनो और एक आइ 20 कार बह गई। सुबह होने पर लोगों को जैसे ही सूचना मिली तो वह गुगरा की ओर भागे वाहन मालिक अपने वाहनों का न देख हताश परेशान हो गए। दो गाड़‍ियां खड्ड में मिली , जबकि बाकी वाहनों का कोई पता नहीं चल पाया। कुल्लू जिला में ब्यास नदी सहित छोटे नदी नालों का जलस्तर  बढ़ गया है। नदी नालों के उफान पर होने से इनके नजदीक बसे लोगों की नींद उड़ गई है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोश गर्ग ने कुल्लू वासियों को एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को आपदा से निपटने के आदेश जारी कर दिया  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *