विधानसभा क्षेत्र रामपुर बुशहर में घरेलू गैस ना मिलने से लोगों को भारी परेशानी पेश आ रही है लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में तो दूर की बात है | शहरी क्षेत्रों में भी गैस नहीं मिल पा रही है | आए दिन हालात इस कद्र हो चुके हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में तय तीथी बीत जाने के बाद भी सिलेंडर की गाड़ी नहीं पहुंच पा रही है | ऐसे में रामपुर विधानसभा क्षेत्र में घरेलू गैस के लिए लोग लगाता नोगली गैस सिलेंडर स्टोर पहुंच रहे हैं, लेकिन वहाँ पर भी गैस नहीं मिल पा रही है | ऐसे में यहाँ पर आने वाले उपभोक्ताओं को काफी इंतजार करना पड़ रहा है | सुबह से शाम तक इंतजार करने के बाद लोगों को गैस मुहैया करवाई जा रही है |
जानकारी देते हुए दुर्गम पंचायत के उपप्रधान पन्ना लाल व पूर्व प्रधान काशापाट गोकल राम चौहान ने बताया कि लगभग डेढ़ महीने से काशापाट पंचायत में घरेलू गैस की गाड़ी नहीं पहुंच पाई है | जिस कारण अब ग्रामीणों को भारी परेशानी पेश आनी शुरू हो गई है | उन्होंने बताया कि काशापाट से रामपुर नोगली गैस भरने के लिए कई लोग सिलेंडर ला रहे हैं | 4 सो रूपये सिलेंडर भरने के लिए अतिरिक्त खर्चा पड़ रहा है |
काशापाट में गैस भरने पर घर तक ले जाने के 50 रूपये मजदूरी देनी पड़ती है लेकिन रामपुर खाली सिलेंडर लाना व उसे वापस भरकर ले जाने का 4 सो रूपये खर्चा आ रहा है | ऐसे में गैस न मिलने के साथ साथ आर्थिक बोझ भी ग्रामीणों पर पढ़ रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू गैस पहुंचाने की मांग की है ताकि लोगों को भारी परेशानियों का सामना न करना पढ़े |
