डीएवी स्कूल में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

नेशनल कैडेट कोर के 75वें राइजिंग दिवस के अवसर पर शनिवार को ऊना जिला मुख्यालय के डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल मंगेश वानखेडे ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए इस शिविर का शुभारंभ किया। वहीं रीजनल अस्पताल ऊना से ब्लड बैंक की टीम ने शिविर में सेवाएं प्रदान करते हुए रक्त एकत्रित किया। एनसीसी के कैडेट्स ने रक्तदान करते हुए समाज और स्कूल के छात्र छात्राओं को पीड़ित मानवता की सेवा का संदेश दिया।
 
नेशनल कैडेट कोर के 75वें स्थापना के अवसर पर शनिवार को ऊना जिला मुख्यालय के डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनसीसी की छठी स्वतंत्र वाहिनी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनसीसी वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल मंगेश वानखेडे ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के दौरान करीब 40 कैडेट्स ने रक्तदान करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा का संदेश दिया। इस मौके पर कर्नल मंगेश वानखेडे ने कहा कि नेशनल कैडेट कोर पूरे देश में अपना स्थापना दिवस मना रहा है और इसी उपलक्ष्य में छठी स्वतंत्र वाहिनी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता और सभी युवाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान से हम आपदा के समय किसी की अनमोल जिंदगी को बचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *