हिमाचल : मनमानी पर उतरे मंत्री, मुख्यमंत्री के लिए परेशानी का सबब

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुरू

हिमाचल की सुक्खू सरकार में क्या फुट पड़नी शुरू हो गयी है। दरअसल ऐसा हम नहीं कह रहे है। यह उनके अपने मंत्री कह रहे है। अभी हांल ही में कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह और ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर के कुछ ऐसे बयान थे जहाँ बगावत के सुर साफ़ देखे जा सकते थे। वहीँ अब जानकारी यह भी है कि कैबिनेट मंत्री मुख्यमंत्री के आदेशों की परवाह नहीं कर रहे है। दरअसल, CM सुखविंदर सुक्खू पांच महीने पहले यह निर्देश दिए थे कि प्रत्येक महीने एक-एक मंत्री बारी-बारी से कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में बैठेगा। ताकि पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता को अपनी समस्याएं सरकार के समक्ष रखने का प्लेटफॉर्म मिल सके। लेकिन अभी तक इन आदेशों पर अमल नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 2 मार्च को खुद कांग्रेस कार्यालय में बैठे थे और उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगो की समस्याओं को सुना था। वहीँ उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिए थे कि कोई न कोई कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में बैठेगा और जनता की समस्याओं को सुनेगा। लेकिन पांच महीने बीतने के बाद भी कोई मंत्री राजीव भवन में नहीं बैठें। इससे सरकार और संगठन में आपसी तालमेल को लेकर भी सवाल उठने लगे है।

सचिवालय में नहीं बैठ रहे मंत्री

सरकार को बने हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ लेकिन मंत्री सचिवालय में नहीं बैठ रहे है। मंत्री केवल सचिवालय में मीटिंग के दौरान आते है। ऐसे में उनके टेबल पर फाइलें कई हफ्तों तक ऐसे ही पड़ी रहती है। वहीँ मंत्रिओं का सचिवालय में न बैठना सरकार के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

हालांकि प्रदेश में आई आपदा के बाद मंत्री प्रभवित क्षेत्रों का दौरा कर रहे है। आम लोगो से मिल रहे है। लेकिन मुख्यमंत्री की बात मंत्रियों द्वारा ना मानना पार्टी के लिए अच्छा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *