भारत जोड़ो यात्रा की आज पहली वर्षगांठ है। जिसमें राहुल गांधी ने हज़ारों किलोमीटर की यात्रा कर देश जोड़ने के लिए यात्रा की थी। भारत जोड़ो यात्रा के सोलन जिला संयोजक विनोद सुल्तानपुरी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि अब यह यात्रा गांव स्तर तक जाने वाली है। साथ ही जमीनी स्तर पर संवाद कर लोगों से उनकी समस्याएं सुनी जाएगी। वहीँ एकता के लिए यह जिले के हर ब्लॉक तक पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि छोटी मानसिकता और भाई को भाई से लड़ाना, जातिवाद, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एक जुटता से यह भारत जोड़ो यात्रा घर घर तक पहुंचेगी। यात्रा का मकसद लोगों तक पहुंचना ही नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उसका निदान करना है।
उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर सभी महासचिव, मंत्री, विधायक इसका स्वरूप बनाएंगे और लोगों तक पहुंचने के लिए सभी की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग भूमिहीन है उनके लिए नया स्थान देंगे। सरकार हर संभव सहायता कर रही है और जो वायदा लोगो से किया है उसे जरूर पूरा करेंगे। जिसको लेकर जल्द ही कैबिनेट की बैठक होगी और इस पर चर्चा होगी।
