हिमाचल के किन्नौर में लैंडस्ला*इड से द*बी सेब से लदी दो गाड़ियां, जान बचाकर भागे ड्राइवर

हिमाचल प्रदेश से एक बार फिर लैंडस्ला*इड की खबर सामने आई है। दरअसल प्रदेश के किन्नौर जिले से यह खबर सामने आई है। जिले के न्यूगलसरी में आज दोपहर के वक्त दोबारा भारी लैंडस्ला*इड हो गया। जिसकी च*पेट में सेब से लदी दो गाड़ियां आ गई है वहीँ इससे लाखों रुपए का सेब बर्बाद हो गया। वहीँ गाड़ियों को भी काफी नु*कसान हुआ है। लेकिन गनीमत यह रही कि इस हा*दसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

जनकारी के अनुसार, बीती रात भी न्यूगलसरी में पहाड़ी से च*ट्टानें गिरने के बाद हाईवे बंद हो गया था। लेकिन सुबह मलबा हटाया गया और सड़क को वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया था। लेकिन दोपहर के बाद यहां फिर से भारी लैंडस्ला*इड हुआ। मौके पर बार बार पहाड़ी से पत्थर व चट्टानें गिर रही है। इससे न्यूगलसरी में ख*तरा बना हुआ है। जानकारी है कि पहाड़ी से पत्थर गिरते देख ट्रक और पिकअप चालक जान बचाकर मौके से भागे। इससे कोई जानी नु*कसान नहीं हुआ। मगर, मौके पर अभी भी ख*तरा बना हुआ है। वहीँ ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग बीती रात से ही जाम में फंसे हुए है। मौके पर प्रशासन जेसीबी से मलबा और पहाड़ी से गिरी हुई चट्‌टानों को हटाने में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *