आ*ग लगने से दुकान मालिक का लाखों का नुकसान,लेकिन मौके पर नही फायर ब्रिगेड

आ*ग लगने से दुकान मालिक का लाखों का नुकसान,लेकिन मौके पर नही फायर ब्रिगेड

22  नवंबर : गंज बाजार सोलन में बीती रात एक दुकान में आ*ग लगने से दुकान मालिक का लाखों का नुकसान हो गया मिली जानकारी के अनुसार घटना रात के 12:30 बजे सामने आई है जिसमें शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में रखी सभी वस्तुएं जलकर राख हो गई।

शॉर्ट सर्किट के कारण

दुकान मालिक से जब इस बारे में बात की तो उनका कहना है शॉर्ट सर्किट के कारण यह आगजनी की घटना सामने आई है इसमें करीबन सात से आठ लाख का नुकसान हो गया सन्नी का कहना है कि जैसे ही हमें सूचना मिली तो हमने तुरंत अग्निशमन विभाग को इस बारे में सूचित करवा दिया था परंतु मौके पर कोई भी गाड़ी उपलब्ध न होने के चलते फायर ब्रिगेड भी मौके पर नहीं पहुंच पाई।

आग पर काबू पाया गया

स्थानीय लोगों की सहायता से ही आग पर काबू पाया गया और जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान मे रखी सभी आइटम्स जलकर राख हो गई थी ।

साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी निवेदन किया है हमे कुछ आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए ताकि हम भी अपना परिवार का भरण पोषण कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *