श्रीखंड महादेव यात्रा मार्ग पर भीमडवार में फटा बादल

श्री खंड महादेव के रास्ते भीमडवार में फटा बादल

श्रीखंड महादेव यात्रा मार्ग भीमडवार में बीती रात 12 बजे के करीब  बादल फटने से कुर्पन खड़ का जलस्तर बढ़ने से यात्रा के पहले पड़ाव बेस कैंप सिंह गाड में दर्जनों दुकानें बाढ़ की चपेट में आने की खबर है। वहीं बागीपुल में  बस स्टेंड और छोटे बड़े सहित 10 मकान, से 20 गाडियां बह गए है।

तहसीलदार निरमंड जय गोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को श्री खंड महादेव यात्रा मार्ग पर कुर्पन खड्ड में बदल फटने से बेस कैंप सिंह गाड में भरी नुकसान हुआ है।  बागीपुल में निरमंड और बागीपुल को जोड़ने वाला पुल भी बह गया है और नए पुल भी बह गया है छोटे बड़े मकान बह गए हैं इसमें होटल दुकानें, पटवरखाना भी बह गया है।  5 से 10 लोगों की लापता होने की सूचना है । इसमें  एक परिवार के 5 लोगों और एक बजुर्ग महिला दो नेपाली मूल के लोगों की लापता होने की सूचना है।

केदस में एक मकान बाढ़ की चपेट में आया है और केदस पुल भी बह गया है। और कोयल पुल के बहने से निथर का रामपुर निरमंड से संपर्क कट गया है।तहसीलदार ने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *