कुल्लू जिले के अंतर्गत निरमंड तहसील के अंतर्गत शीलही पंचायत के शैदरी गांव में आगजनी की घटना में आठ कमरों का दो मंजिला लकड़ी का स्लेटपोश रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। आग लगने से घर घर का राशन, बर्तन, कपड़े, गहने आदि सारा सामान जलकर राख हो गए।
हालांकि, आग लगने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने स्प्रे पम्प और बाल्टियों से मकान में लगी आग बुझाने का प्रयास किया।लेकिन आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते लकड़ी का पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। एसडीएम निरमण्ड मनमोहन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मकान निरत सिंह पुत्र खिमी राम और उसके भाई केहर सिंह का संयुक्त था।
