9 मील के पास पिछले कल धमाके के साथ जले ट्रों में आग लगने का कारण प्रेशर पाईप का फ*टना बताया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यही बात सामने आई है कि ट्रक की प्रेशर पाईप फ*ट गई जिस कारण यह हा*दसा पेश आया। प्रेशर पाईप फ*टने के कारण जोर का ध*माका हुआ और ट्रक में आ*ग लग गई। जिस ट्रक में आ*ग लगी उसका नंबर एचपी 58 ए 9733 है और यह नेरचौक से मनाली जा रहा था। हालांकि ट्रक खाली था और सामान की सप्लाई छोड़कर वापिस आ रहा था। यह ट्रक और इसके साथ अन्य ट्रक और गाड़ियां यहां पर लगे जाम के कारण खड़े हुए थे।
तीन गाड़ियों में इसीलिए लगी आग
जाम में गाड़ियां बिल्कुल सटकर खड़ी हुई थी। यही कारण रहा कि ट्रक में आ*ग लगने के बाद साथ खड़े दो ट्रक भी इसकी चपेट में आ गए और देखते ही देखते ज*लकर स्वाह हो गए। जो दो ट्रक चपेट में आए उनमें एचपी 66ए 4238 और एचपी 68ए 5721 शामिल हैं। इन दोनों ही ट्रकों में सीमेंट और गद्दे लादे हुए थे। इन्हें संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला और दोनों देखते ही देखते आग की भेंट चढ़ गए। चपेट में आने वाले ट्रक चालक ने बताया कि उसे जरा भी संभलने का मौका नहीं मिला।
अचानक से आ*ग लगी और आ*ग इतनी बढ़ गई कि कुछ भी बच नहीं पाया। ब्रदर्स भोजनालय के संचालक रविंद्र शर्मा ने बताया कि जब यह हा*दसा हुआ तो उनके भोजनालय में मौजूद सभी लोग बाहर आ गए और मदद के लिए कूद पड़े।
आसपास खड़ी गाड़ियों को तुरंत प्रभाव से हटाया गया। इतने में फायर ब्रिगेड की गाड़ी आ गई और आग पर काबू पा लिया। यदि साथ खड़े वाहन नहीं हटाए जाते तो कई वाहन इसकी चपेट में आ जाने थे।
थाना प्रभारी सदर सकीनी कपूर ने बताया कि
प्रारंभिक जांच में यही पता चला है कि प्रेशर पाईप फटने के कारण यह हा*दसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। हा*दसे में ट्रक चालक थोड़ा झू*लसा है और उसका उपचार जारी है।
