हिमाचल में बारिश का तांडव जारी, अभी भी 132 सड़के बंद

हिमाचल में बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है, बारिश के चलते अभी तक हिमाचल में 132 से अधिक सड़कें बंद पड़ी है।

हिमाचल में बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है, बारिश के चलते अभी तक हिमाचल में 132 से अधिक सड़कें बंद पड़ी है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। बारिश के चलते प्रदेश में लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में शिमला जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है. यहां कुल 72 सड़कें बंद हुई हैं.

तकलेच में बादल फटने की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है. शाम के वक्त करीब सात बजे जब बादल फटा, तो लोगों ने घरों से भागकर अपनी जान बचाई. इलाके में मोबाइल सिग्नल और बिजली के साथ पानी की आपूर्ति बाधित हुई है. इसके अलावा चंबा में दो, हमीरपुर में एक, कांगड़ा में नौ, किन्नौर में चार, कुल्लू में आठ, लाहौल स्पीति में एक, मंडी में तीन, सिरमौर में तीन और ऊना में एक सड़क बंद है.

राज्य सरकार के साथ स्थानीय प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है. इसके अलावा लोगों से समय-समय पर जारी की जा रही एडवाइजरी पर भी नजर बनाए रखने का आग्रह किया गया है. वहीं शुक्रवार शाम जिला शिमला के रामपुर के तकलेच में बादल फट गया. यहां बादल फटने की वजह से सड़क बह गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इलाके में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *