माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सर्विस ठप, दुनियाभर की कई एयरलाइंस प्रभावित

माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस

माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सर्विस ठप, दुनियाभर की कई एयरलाइंस प्रभावित

माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सर्विस ठप होने के कारण शुक्रवार को भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों की एयरलाइंस प्रभावित हुई हैं। सर्वर के डाउन होने के कारण भारत में कई हवाई सेवा को रद्द करना पड़ा है। बात दें कि इस आउटेज के कारण फ्लाइट बुकिंग, कैंसिलेशन से लेकर चेक-इन तक की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं।

इस आउटेज पर दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा, “वैश्विक आईटी आउटेज के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं। हम अपने यात्रियों को असुविधा कम करने के लिए अपने पार्टनर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरलाइन के संपर्क में रहें।”

फ्रंटियर ने पहले कहा था कि एक “माइक्रोसॉफ्ट में तकनीकी खराबी” ने उसके परिचालन को अस्थायी रूप से प्रभावित किया है। सनकंट्री ने कहा कि थर्ड पार्टी वेंडर ने उसकी बुकिंग और चेक-इन सुविधाओं को प्रभावित किया है। एलीगेंट ने सी एन एन को दिए एक बयान में कहा, “Microsoft Azure में दिक्कत के कारण एलीगेंट वेबसाइट भी डाउन हुई है।”

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई एयरपोर्ट पर चेक-ईन सेवाएं बंद हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा अमेरिकी एयरलाइंस सर्विस पर असर पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आपातकाल बैठक बुलाई है। ब्रिटिश समाचार चैनल स्काई न्यूज पर लाइव प्रसारण बंद हो चुका है।

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी के बर्लिन एयरपोर्ट से विमानों के टेकऑफ बंद है। वहीं, एयरपोर्ट पर विमान सेवा रोक दी गई है। ब्रिटेन की रेल सेवा में भी तकनीकी खराबी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *