मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर एक 38 वर्षीय व्यक्ति से भारी मात्रा में खतरनाक न*शा बरामद करने में सफलता हासिल की है वहीं पुलिस ने आ*रोपी को गि*रफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंडी जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम रविवार सुबह प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर पुंघ में नाकाबंदी पर मौजूद थी और हर आने-जाने वाले वाहन की चैकिंग की जा रही थी. उसी दौरान अमृतसर से मनाली जा रही एक निजी बोल्वो बस नंबर पीबी 01सी 9927 को चेकिंग के लिए रोका गया. जब बस में सवार 38 वर्षीय पलबिंदर सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी पलासौर तहसील तरनतारन पंजाब की जब तलाशी ली गई, तो उसके बैग से 59.89 ग्राम ख*तरनाक न*शा बरामद किया । जिस पर पुलिस ने आ*रोपी को गि*रफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अवैध न*शे के कारोबार को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
