नेपाल में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां भारतीय लोगों को नेपाल ले जारी रही एक बस नदी में जा गिरी। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की इस बस में 40 से ज्यादा भारतीय लोग सवार थे। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस शुक्रवार को नेपाल की मार्स्यांगडी नदी में गिर गई।
बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। बस में सवार ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र के थे। हादसा शुक्रवार सुबह 11.30 बजे नेपाल के तनहुन जिले में हुआ। स्थानीय पुलिस के साथ सशस्त्र बल और सेना रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि बस गोरखपुर के केसरवानी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की है। महाराष्ट्र के लोगों ने बस बुक की थी। दो बसों से करीब 110 लोग यूपी के प्रयागराज, अयोध्या होते हुए नेपाल की यात्रा पर गए हुए थे।
इनमें एक बस का एक्सीडेंट हुआ है। दूसरी बस में सवार लोग नेपाल के मुगलिंग में रुके हुए हैं, जिनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण नदी भी उफान पर है. बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 29 लोगों को रेस्क्यू किया गया. अब भी कई लोग लापता हैं.
नेपाल पुलिस ने बताया है कि यह हादसा तानाहुन जिले में हुआ है. बस उत्तर प्रदेश की है. लेकिन यह जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है कि बस में सवार लोग उत्तर प्रदेश में किस जिले से नेपाल गए थे. वहीं, उत्तर प्रदेश के रिलीफ कमिश्नर ने कहा कि नेपाल में हुई घटना के संबंध में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस में सवार लोग कहां के थे. इसके लिए संपर्क साधा जा रहा है.
