यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे पीएम मोदी, हुआ जोरदार स्वागत

यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे पीएम मोदी, हुआ जोरदार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप के दौरे पर है। शुक्रवार को पीएम मोदी यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। इससे पहले वह 21 और 22 अगस्त को दो दिवसीय पोलैंड यात्रा पर राजधानी वारसॉ में थे। इसके बाद पीएम मोदी ट्रेन से युद्धग्रस्त यूक्रेन पहुंचे। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ वार्ता करेंगे।

प्रधानमंत्री पोलैंड से कीव तक ‘रेल फोर्स वन’ ट्रेन से गए, जिसमें करीब 10 घंटे का समय लगा। मोदी की दो देशों की यात्रा का यह अंतिम चरण है। पीएम मोदी ट्रेन से यात्रा कर यूक्रेन पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘आज सुबह कीव पहुंचा। भारतीय समुदाय ने बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया।’

यूक्रेन के दौरे पर जाने वाले PM मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद यूक्रेन की स्थापना हुई थी। तब से लेकर आज तक कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन नहीं गया था। PM मोदी का ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि 24 फरवरी 2022 को जब रूस के हमले के बाद से अब तक नाटो देशों के अलावा किसी अन्य देश के नेता ने यूक्रेन का दौरा नहीं किया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कुछ महीने पहले PM मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया था। इससे पहले मोदी और जेलेंस्की ने मई 2023 में जापान में G-7 समिट के दौरान जंग के बाद पहली बार मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *