भारत जोड़ो यात्रा: 107 दिन में तीन हजार किलोमीटर चलकर पहुंचें राजधानी 

भारत जोड़ो यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दिल्ली पहुंच गई है। राहुल गांधी कन्याकुमारी से दिल्ली 107 दिन में तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंचें हैं। दिल्ली में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी राहुल की यात्रा में शामिल हो गई हैं। यहां राहुल ने कहा- मैंने RSS और BJP के लोगों से कहा है कि हम आपके नफरत के बाजार में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।

भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को 23 किमी का सफर

राहुल की यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ पहुंची है। इस वजह से दिल्ली पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया है। वहीं, बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक हैवी ट्रैफिक रहने की संभावना जताई है। दिल्ली कांग्रेस के मुताबिक, यात्रा शनिवार को 23 किमी का सफर तय करके शाम साढ़े चार बजे लाल किले पर समाप्त होगी। इसके बाद यात्रा में 9 दिन का ब्रेक रहेगा।

बीजेपी नफरत फैलाती हैं, हम प्यार फैलाते हैं।

दिल्ली पहुंचकर राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी नफरत फैलाती हैं, हम प्यार फैलाते हैं। हम सभी भारतीयों को गले लगाते हैं। हर भारतीय को देश में प्यार फैलाने के लिए एक छोटी सी दुकान खोलनी चाहिए। भारत जोड़ो यात्रा में कहीं नफरत नहीं है। इस यात्रा में कोई गिरता है तो सब लोग उसको उठा देते हैं। मदद करते हैं सभी, यही सच्चा हिंदुस्तान है। आप किसी से भी पूछिए कि क्या इस यात्रा में किसी से धर्म पूछा गया? अमीर और गरीब का अंतर किया गया? तो जवाब मिलेगा- नहीं। इस यात्रा में सिर्फ मोहब्बत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *