मंडी में ब्यास ने उगला तीसरा श*व

मंडी जिला में ब्यास नदी ने तीसरा श*व उगला है। पंडोह डैम और बाजार के बीच स्योल मोड़ के नीचे ब्यास नदी के तट पर एक और व्यक्ति का श*व बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और श*व को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी देते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि प्रतीत होता है कि बाढ़ के कारण ही ये श*व नदी के बहाव में ब*हा होगा उन्होंने बताया कि श*व काफी गली-सड़ी हालत में है। जिसके चलते अभी उसकी शि*नाख्त नहीं हो पाई है।

श*व की लंबाई 5 फीट 8 ईंच है और सीधे हाथ में काले रंग का ब्रेसलेट और उंगली में लोहे की अंगुठी पहनी हुई है। फिलहाल प्रथम दृष्टि में व्यक्ति की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि श*व को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शि*नाख्त नहीं हो पाई है। आस पास के सभी थानों को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि धारा 174 के तहत पुलिस द्वारा कार्यवाही की जाएगी और श*व का डीएनए भी पहचान के लिए रखा जयेगा। क्योंकी श*व को डिस्पोज़ ऑफ करना पड़ेगा।

गौरतलब है कि बीती 9-10 जुलाई को ब्यास नदी में आई भयंकर बा*ढ़ के बाद ब्यास नदी कुल्लू से लेकर मंडी तक लगातार श*व उगल रही है। कुल्लू जिला की बात की जाए तो ब्यास नदी अभी तक दो दर्जन से अधिक श*वों को उगल चुकी है। जिनमें से 12 श*वों की शि*नाख्त हो गयी है। वहीं मंडी जिला में भी ब्यास नदी से तीसरा श*व बरामद हुआ है। पहले मिले दो श*वों की शि*नाख्त भी हो गयी है। यह श*व पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को भी सौप दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *