राजेश धर्माणी के ब्यान पर बिफरे कर्मचारी, कहा मंत्री बनने लायक नहीं थे

कर्मचारियों का हल्ला बोल बोले, मंत्री बनने लायक नहीं थे धर्माणी

हिमाचल सरकार में मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा दिए गए ब्यान पर अब सचिवालय के कर्मचारियों ने हल्ला बोल दिया है। सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने यहाँ तक बोल डाला की धर्माणी मंत्री बनने लायक नहीं थे और तभी पूर्व सीएम वीर‌भद्र सिंह ने 2012 में उन्हें मंत्री नहीं बनाया था। बता दें की पिछले दिनों दिए गए मंत्री के ब्यान पर सचिवालय कर्मचारियों ने शुक्रवार को शिमला में धरना प्रदर्शन किया।

विधानसभा कर्मचारी भी मानसून सत्र के दौरान काले बिले लगाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा, विधानसभा के मानसून सत्र को देखते हुए अभी आंदोलन उग्र नहीं होगा। 10 सितंबर के बाद आंदोलन को उग्र किया जाएगा। बीते बुधवार को भी बड़ी संख्या में सचिवालय कर्मचारी प्रदर्शन कर चुके हैं।

आज दोबारा सैंकड़ों की तादाद में कर्मचारियों ने सचिवालय के बाहर धरना दिया। सचिवालय कर्मचारियों को दूसरे कर्मचारी संगठनों, पेंशनर और बेरोजगारों का भी साथ मिल रहा है। DA और नए वेतनमान का एरियर नहीं मिलने से नाराज है।

संजीव ने कहा, उन्हें CM सुक्खू पर तरस आ रहा है। पता नहीं CM ने किसके दबाव में धर्माणी को मंत्री बनाया होगा। उन्होंने राजेश धर्माणी को माफी मांगने या फिर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी।

दरअसल, राजेश धर्माणी ने पिछले कल कहा था कि कर्मचारी अनाप-शनाप बयानबाजी न करें। उन्हें जो मिल रहा है, वो भी नहीं मिलेगा। इससे कर्मचारी भड़क उठे हैं। संजीव शर्मा ने कहा, मंगलवार तक कर्मचारियों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया तो उस दिन से कर्मचारी काले बिले लगाकर काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *