पूर्व सैनिकों का NCO कोड न होने के चलते साक्षात्कार हुआ स्थगित

हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण विभाग पूर्व सैनिक कोटे के तहत पूर्व सैनिकों को विभिन्न सरकारी विभागों में पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिला पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था । विभिन्न विभागों के 31 पदों के लिए 10 से 15 के करीब पूर्व सैनिक ही पूर्व कल्याण निदेशालय के रोजगार विभाग में दस्तावेज चेक करवाने पहुंचे है। जबकि सभी अकाउंट के पदों के कोड एक सामान जिसके चलते पूर्व सैनिक रोजगार कक्ष ने इन पदों के विभिन्न जिला से पहुंचे पूर्व सैनिकों का एनसीओ कोड न होने चलते साक्षात्कार को स्थगित कर दिया है।
गौरतलब है कि पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के पास अकाउंटेंट के दो पद, अकाउंटेंट कम मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर का एक पद, JOA अकाउंट्स के 24 पद, जूनियर अकाउंटेंट के 3 पद व सीनियर असिस्टेंट अकाउंट का एक पद है।

पूर्व सैनिक रोजगार विभाग हमीरपुर अधिकारी रविंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि 31 पदों के लिए विभिन्न जिलाें के पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। जिसमें से 10 के करीब पूर्व सैनिक ही पूर्व सैनिक के रोजगार विभाग में दस्तावेज चेक करवाने के लिए पहुंचे है। प्रमाण पत्रों की जांच करने के उपरांत योग्यता अनुरूप इनका पैनल तैयार किया जा रहा है। पैनल के अनुरूप ही सिनियोरिटी के आधार पर नौकरी दी जाएगी।

पूर्व सैनिक रोजगार विभाग हमीरपुर के जेओआई संजय कुमार ने बताया कि विभिन्न जिला के पूर्व सैनिकों के लिए पांच प्रकार के अकाउंट के पदों के साक्षात्कार का आयोजन किया है। विभिन्न जिला से आए हुए पूर्व सैनिकों का एनसीओ कोड नहीं था। उन्होंने बताया कि एनसीओ कोड के साथ एक और एक सामान्य कोड जोडा जाए जिसकी योग्यता बी काम हाे जिससे विभिन्न विभागों के अधिक से अधिक पदों को भरा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *