कीरतपुर से पुंघ तक फोरलेन का होगा उदघाटन, तैयारियों में जुटा NHAI

कीरतपुर से पुंघ तक फोरलेन का होगा उदघाटन, तैयारियों में जुटा NHAI

कीतरपुर से मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के एक बड़े भाग का उदघाटन जल्द ही होने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई की मंडी यूनिट ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट में कीतरपुर से लेकर सुंदरनगर के पुंघ तक का भाग बनकर पूरी तरह से तैयार है। 70 किलोमीटर का यह भाग 4700 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस पर ट्रैफिक भी सुचारू कर दिया गया है। लेकिन इस प्रोजेक्ट का औपचारिक उदघाटन होना बाकी रह गया है। इसलिए एनएचएआई की मंडी यूनिट ने इस भाग के उदघाटन के लिए मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उदघाटन

क्यास लगाए जा रहे हैं कि इस प्रोजेक्ट का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं करेंगे। यदि उनकी तरफ से समय नहीं मिला तो फिर इसका उदघाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गड़करी कर सकते हैं। एनएचएआई ने इस पूरे प्रोजेक्ट का थ्री डी मॉडल बनाने का ऑर्डर भी दे दिया है। जिस स्थान पर उदघाटन होगा वहां पर इस मॉडल को रखा जाएगा और इसके माध्यम से पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी दी जाएगी। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्यालय की तरफ से उदघाटन का प्रस्ताव भेजा गया है। थ्री डी मॉडल भी बनाया जा रहा है। जैसे ही उदघाटन से संबंधित कोई भी आदेश प्राप्त होता है तो तुरंत प्रभाव से सारी तैयारियां कर दी जाएंगी।

बारिश से हुआ था भारी नुकसान

बता दें कि भारी बारिश के कारण कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट को भारी नुकसान पहुंचा है। लेकिन इस पूरे प्रोजेक्ट के जिस भाग के उदघाटन की बात कही जा रही है वह प्रोजेक्ट पूरी तरह से तैयार है। यहां बरसात के कारण जो थोड़ा-बहुत नुकसान हुआ था उसकी तुरंत प्रभाव से मुरम्मत करवा दी गई है। यही कारण है कि अब इस प्रोजेक्ट के उदघाटन के लिए मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *