हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट बैठक आज, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसले होंगे

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज सचिवालय में आयोजित की जाएगी। कैबिनेट बैठक में आज कई अहम फैसले लिए जा सकते है । विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की कैबिनेट में मंजूरी दी सकती है। इसमें मानसून के दौरान बादल फटने से हुई घटनाओं के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों से संबंधित चर्चा भी हो सकती है। आपदा में हुए नुकसान को लेकर राहत पैकेज पर सरकार निर्णय ले सकती है।

पिछले साल आई आपदा के बाद एक तय अवधि के लिए सरकार ने अपने स्तर पर विशेष पैकेज दिया था। इस बार भी पीड़ितों को आवास सुविधा देने जैसे निर्णय हो सकते हैं। इसके अलावा हिमकेयर योजना में पाई गई अनियमितताओं पर चर्चा और स्वास्थ्य विभाग में ऐसी योजनाओं में विभिन्न सुधारों के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति की रिपोर्ट भी राज्य कैबिनेट की बैठक में रखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *