सोलन : आपदा पीड़ितों के लिए रामपुर रवाना की सामान से भरी पिकअप

सोलन : आपदा पीड़ितों के लिए रामपुर रवाना की सामान से भरी पिकअप

हिमाचल अभी पिछले जख्मो से ऊभर नहीं पाया था कि एक बार फिर कुदरत ने उसके जख्मों को कुरेद दिया है। हिमाचल में जगह-जगह से दिल दहला देने वाली तस्वीरे सामने आ रही है शिमला के रामपुर में इस बार कुदरत ने कहर ढा दिया है। रामपुर के समेच में तो जैसे प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला है।

इसी कड़ी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरत के समान से भरी पिक आपदा पीड़ितों के लिए रामपुर रवाना कर दी है ताकि आपदा पीड़ित परिवारों की सहायता की जा सके। मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रतन पाल ने बताया की पूरे देश मे प्राकृतिक आपदा ने कहर ढाया है, जिससे हिमाचल भी अछूता नहीं रहा है।

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रामपुर, जिला मंडी तथा कुल्लू जिले मे बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। साथ ही रामपुर के समेच में 36 लोग मिसिंग है तथा जो डेथ बॉडीज मिली है उनकी पूरी बीजेपी पार्टी की ओर से हम संवेदना व्यक्त करते है

आज सोलन से भी बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ता सहायता प्रदान करने के लिए आगे आए हैं और जिनके घर आपदा में उजड़ गए हैं उनके लिए यहां से पांच परिवारों के लिए दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाले सामान को 5 कीटों में भेजा गया है समान में छोटी से बड़ी हर जरूरत की चीजे भेजी गई है

बीजेपी जिला अध्यक्ष रतन पाल बताया कि आने वाले समय में भी इसी तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा की सहायता की जाएगी। आज शाम तक नालागढ़ से इसी तरह की 10 कीटे आपदा पीढ़ीतो को भेजी जायेगी। बद्दी, दून विधानसभा तथा अर्की से भी भाजपा के कार्यकर्ता सहायता प्रदान करने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *