पेरिस ओलंपिक 2024 में रविवार को भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन का सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन से मुकाबला हुआ। उन्हें इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन ने लक्ष्य सेन को 22-20, 21-14 से हराया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भारतीय स्टार ने चीनी ताइपे के चाउ टिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री ली थी। लक्ष्य ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने थे।
ब्रोव्न्ज़ मेडल के लिए होने वाले मैच में लक्ष्य सेन की टक्कर मलेशिया के ली जी जिया से होगी। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भारतीय स्टार लक्ष्य सेन ने चीनी ताइपे के चाउ टिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री ली थी। लक्ष्य ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने थे।
पहले गेम की शुरुआत में पिछड़ने के बाद लक्ष्य सेन ने शानदार वापसी की और स्कोर 5-5 की बराबरी पर पहुंच गया। लक्ष्य यहीं नहीं रुके और उन्होंने कुछ ही देर में 7-6 से बढ़त बना ली। हालांकि, विक्टर ने थोड़े ही समय में स्कोर 7-7 की बराबरी पर ला दिया। दोनों ही प्लयेर एक दूसरे पर भारी पड़ रहे थे। थोड़ी ही देर में स्कोर 9-9 की बराबरी पर आ गया।
