पंजाब के श्रद्धालु की कैहडरू के पास हुए सडक़ हादसे में मौ*त हो गई जबकि एक श्रद्धालु बुरी तरह से जख्मी हो गया है। ओवरटेक करने के चक्कर में पेश आए हा*दसे में ट्रक के टायर दोनों पर चढ़ गए। एक की मौके पर ही मौ*त हो गई जबकि दूसरे की टांग का निचला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हा*दसे के बाद मौके पर लोगों का जमघट लग गया। इसी बीच घा*यल को अस्पताल भेजा गया जबकि मृ*तक का श*व सडक़ किनारे ही कपड़े से ढांप दिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने श*व को कब्जे में लिया है। वहीं हा*दसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कैडहरू के पास शनिवार सुबह बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध से माथा टेककर पंजाबी श्रद्धालुओं का जत्था ज्वालाजी की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैहडरूर के पास पहुंचते ही एक बाइक ट्रक को ओवरटेक करते हुए निजी बस से जा टकराई। बस से टक्कर होने के बाद नीचे गिरे दो व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गए। इस कारण एक व्यक्ति हाकम सिंह (60) की मौके पर ही मौ*त हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति जसविंदर सिंह बुरी तरह से घा*यल हो गया। घा*यल को लोगो के सहयोग से हमीरपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया। हा*दसे के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब ट्रक चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
