स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर की मासिक बैठक सीएमओ कार्यालय में संपन हुई । स्वास्थ्य विभाग की इस बैठक में सभी खंड चिकित्सकों सहित जिला के विशेषज्ञ डाक्टरों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सीएमओ हमीरपुर आरके अग्निहोत्री ने की। बैठक के दौरान बरसात के कारण लोगों के स्वास्थ्य में आ रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई और इनसे निपटने के लिए उचित कदम उठाने के आदेश सभी खंड अधिकारीयों को दिए गए ।
बैठक के दौरान सीएमओ हमीरपुर ने कहा कि बरसात में पानी खराब होने से लोगों में उल्टी, दस्त, पीलिया, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां फैलती है! इसके बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र में पानी की सैंपल को बढ़ाये और लोगों को गांव गांव जाकर जागरूक करे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह स्वंय गाँवों व स्कूलों में जाकर लोगों व बच्चों को जागरूक करें और उन्हें उबला हुआ ही पानी पीने की सलाह दें। इसके साथ ही स्कूलों में बने पानी भंडारण का भी नरीक्षण करे और इनमे जरूरत अनुसार क्लोरिन डाले तथा इसकी मात्रा के बारे में स्टॉफ को बताये।
इसके आलावा सीएमओ ने खंड चिकत्सा अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में प्रसव के लिए पंहुच रही महिलाओं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी विभाग की है उनका इलाज सरकार की तरफ से फ्री किया जाता है और प्रसव के 42 दिनों तक उन महिलाओं व उनके बच्चे को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा निशुल्क है। कोई भी डॉक्टर गर्भवती महिलाओं और अपात्कालीन स्थिति में अस्पताल पंहुचने वाले मरीजों को बाहर से दवाई नहीं मंगवाई जायेगी। ऐसी शिकायत मिलने पर सख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाईल्ड डेथ रेट को कम करने लिए स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहा है और जागरूकता अभियान भी चला रहा है।
