हिमाचल का एक और लाल देश के लिए शहीद, सूबेदार कुलदीप चंद कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में हुए शहीद

हिमाचल का एक और लाल देश के लिए शहीद, सूबेदार कुलदीप चंद कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में हुए शहीद

Another son of Himachal Pradesh martyred in the country

Hamirpur: सूबेदार कुलदीप चंद, जो नादौन के कोहलवीं गांव के निवासी थे, जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान 11 अप्रैल की रात शहीद हो गए।

आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की

घटना के अनुसार, नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित केरी बात्तल क्षेत्र में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय सेना ने इस दुस्साहस का बहादुरी से सामना किया और ऑपरेशन के दौरान तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया। इस संघर्ष में 9 पंजाब रेजिमेंट में तैनात जेसीओ सूबेदार कुलदीप चंद वीरगति को प्राप्त हुए। घायल अवस्था में उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम साँस ली।

शहादत की आधिकारिक पुष्टि

उनकी शहादत की आधिकारिक पुष्टि भारतीय सेना ने की है और उनके बलिदान को “सर्वोच्च” बताते

हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सूबेदार कुलदीप चंद की वीरता, निष्ठा और मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। शहीद की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुँची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हर आँख नम है, और हर हृदय गर्व से भरा है।

 हिमाचल प्रदेश का एक और लाल भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शोक संदेश:

“मेरे विधानसभा क्षेत्र नादौन के कोहलवीं गांव निवासी कुलदीप कुमार जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। देश की सेवा में उनके अविस्मरणीय योगदान को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *