हमीरपुर के किसानों को मक्की का सिंगल व डब्बल क्राप्स बीज मुहैया करवाएगा

कृषि विभाग हमीरपुर के पास मक्की का 600 क्विंटल बीज पहुंच गया है। किसानों को इस बार भी मक्की का सिंगल व डब्बल क्राप्स बीज मुहैया करवाया जाएगा। बीज की सबसिडी अभी तक तय नहीं हो पाई है। ऐसे में किसानों को बीज के लिए अभी इंतजार करना होगा। इसके अलावा चारे का 1550 क्विंटल बीज की खेप भी अब तक हमीरपुर पहुंच गई है।जिसमें चरी का 1000 क्विंटल बीज और बाजरे का 550 क्विंटल बीज शामिल है, जिसे ब्लॉकों को डिमांड के मुताबिक भेजा जा रहा है। चारे बीज की सबसिडी भी अभी तक तय नहीं हो पाई है।
जानकारी देते हुए कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा ने बताया कि हमीरपुर जिला में खरीफ मौसम के बीज की सप्लाई पहुंचना शुरू हो गई है। जिला में मक्की का 600 क्विंटल और चारे का 1550 क्विंटल बीज अब तक पहुंच गया है, जिसे ब्लॉकों को डिमांड के मुताबिक भेजा जा रहा है। बीज की सबसिडी अभी तक तय नहीं हो पाई है। ऐसे में किसानों को बीज के लिए अभी इंतजार करना होगा।
उम्मीद यही जताई जा रही है कि अगले हफ्ते तक बीज की सबसिडी तय हो जाएगी और उसके बाद किसानों को बीज मिलना शुरू हो जाएंगें। फिलहाल कृषि विभाग बीज की खेप ब्लॉकों को भेजने में लगा हुआ है, ताकि किसानों को घरद्वार के नजदीक सभी बीज मिल सकें। कृषि विभाग हमीरपुर ने इस बार किसानों की डिमांड पर मक्की का 2450 क्विंटल बीज मंगवाया है। इसके अलावा चरी का 3440 क्विंटल और बाजरे का 1650 क्विंटल बीज की डिमांड दी है। उसके मुताबिक बीज की खेप हमीरपुर पहुंचना शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *