सांसद सुरेश कश्यप के इस्तीफे के बाद अब उनको भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया है | वहीँ कश्यप को हटाकर डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश भाजपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। आपको बता दे कि बिंदल को दूसरी बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है |
डॉ. राजीव बिंदल पहले भी अध्यक्ष बनाए गए थे। लेकिन एक विवाद के चलते बाद बिंदल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद से 27 मई, 2020 को इस्तीफा दे दिया था। बिंदल के प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहते हुए स्वास्थ्य विभाग में अवैध लेनदेन की एक घटना सामने आई। इसी दौरान बिंदल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वर्ष 2017 में जयराम सरकार के बनने के बाद बिंदल को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था।
वहीं, सतपाल सत्ती का बतौर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष दोहरा कार्यकाल पूरा होने के बाद बिंदल को पहली बार पार्टी की कमान सौंपी गई, जबकि विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार को बना दिया गया।
