आज से दोनों ओर से बहाल होगा मनाली-लेह मार्ग

Manali-Leh road restored from both sides

मनाली-दारचा-सरचू लेह मार्ग पर आज से वाहन दौड़ना शुरू हो जाएंगे | जो देश-विदेश के पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर है। दरअसल आज से लेह-मनाली मार्ग दोनों ओर से यातायात के लिए खुला रहेगा। दारचा से लेह की ओर जाने वाले वाहनों को सुबह 6 से 9 बजे के बीच, जबकि सरचू से मनाली की ओर आने वाले वाहनों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच अनुमति दी जाएगी। जिला उपायुक्त राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकांश मार्ग दो तरफा है‌। लेकिन सूरज ताल से भरतपुर तक एक छोटे से 8 किमी खंड को छोड़कर जहाँ सड़क एक तरफ़ा है वहाँ पर पुलिस कर्मी समन्वय के साथ सहायता करने और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मौजूद रहेंगे। उपायुक्त राहुल कुमार ने ट्रेफिक जाम न हो इसलिए पर्यटकों व वाहनों को यातायात को सुचारू संचालन के समय सारणी का सख्ती से पालन किए जाने की निर्देश जारी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *