हिमाचल में अभी मानसून खत्म नहीं होने वाला है। मौसम विभाग ने आगामी 7 दिनों तक बारिश का येल्लो अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते हिमाचल में काफी नुकसान का समाना लोगों को करना पड़ा है, लेकिन अब आने वाले दिनों में भी प्रदेश में बारिश की संभावना जाती गई है।
शुक्रवार शाम को भी शिमला में जमकर बारिश हुई. इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला देखने को मिला. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त तक खराब मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम या भारी बारिश देखने को मिल सकती है.
आगामी 5 दिन के लिए प्रदेश के 10 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें सोलन, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और ऊना शामिल है. लाहौल स्पीति और किन्नौर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है. इसके अलावा 10 जिलों में बारिश के साथ गर्जन और बिजली की संभावना भी जताई गई है. आगामी 5 दिन प्रदेश के 10 जिलों में हल्की से मध्यम या भारी बारिश देखने को मिल सकती है.
