पर्वतारोही बलजीत कौर अन्नपूर्णा बैस कैंप में लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पर्वतारोही बलजीत कौर

हिमाचल प्रदेश के सोलन से एक दुखद खबर सामने आई थी | की पर्वतारोही बलजीत कौर की अन्नापूर्णा  बैस कैंप के दौरान मौत की खबर सामने आई थी| जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने की थी | जानकारी के अनुसार अन्नापूर्णा  बैस कैंप से बलजीत कौर लापता हो गई थी |

गौतरलब है कि अन्नापूर्णा दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी है और बलजीत कौर ने इसे बिना ऑक्सीजन के फतेह किया था | वह कैंप से वापस लौट रही थी और इस दौरान लापता हो गई हैं | सोलन जिला प्रशासन को फिलहाल इस घटना की जानकारी नहीं है |

बलजीत कौर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की कंडाघाट के गांव पंजरोल की रहने वाली  हैं | 20 साल की उम्र में उन्हें माउंट देव टिब्बा के एनसीसी अभियान के लिए चुना गया था | बलजीत कौर केवल 27 साल में 8,000 मीटर की ऊंचाई पर चढ़ने वाली पहली महिला पर्वतारोही हैं |

पायनियर एडवेंचर पसंग शेरपा के अध्यक्ष ने कहा है कि एक हवाई खोज दल ने बलजीत कौर का पता लगाया है | बलजीत कौर ने बिना सप्लीमेंट ऑक्सीजन के उपयोग के दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची चोटी को फतह किया था. वापस उतरते वक्त बलजीत कौर कैंप- 4 की तरफ आते हुए लापता हो गई थी |

बलजीत कौर की तरफ से मिले इमरजेंसी सिग्नल के मुताबिक उनकी जीपीएस लोकेशन 7 हजार 335 मीटर पर पाई गई हैं | वह सोमवार शाम 5:15 पर दो शेरपा गाइड के साथ माउंट अन्नपूर्णा को फतेह कर चुकी हैं. बलजीत कौर का पता लगाने के लिए आयोजकों की ओर से तीन हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है |

यह हेलीकॉप्टर पर्वतारोही बलजीत कौर का रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं | उम्मीद है कि बलजीत कौर सुरक्षित वापस नीचे लौट आएंगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *