विधायक आशीष शर्मा ने अपने जनदिवस पर किया यह नेक काम

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/1350623582449852

हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा के जन्मदिवस पर आज गांधी चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी अधिक संख्या में लोगों ने पहुंचकर रक्तदान शिविर में भाग लिया। आशीष शर्मा ने स्वयं भी अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट कर रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों के बीच अपने जन्मदिन का केक काटा तथा लोगों ने उन्हें जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विधायक आशीष शर्मा के घर पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लग गया था। पहले से ही उनके जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किए जाने की योजना तैयार की गई थी। योजनाबद्ध तरीके से उनके जन्मदिवस पर हमीरपुर के गांधी चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें रक्त दाताओं ने ब्लड डोनेट किया। विधायक आशीष शर्मा ने उनके जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का क्रम जारी रहा जिसके लिए वह उन का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *