बारिश के बाद अब जिला मंडी में भूकंप के झटके

बारिश के बाद अब जिला मंडी में भूकंप के झटके

भारी बारिश के बाद अब हिमाचल के मंडी ज़िले में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप सुबह करीब 9:53 बजे आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 आंकी गई है और इसका केंद्र जमीन के भीतर पांच किलोमीटर की गहराई पर था।

हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं।

वहीँ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे एक बार फिर से रात भर यातायात के लिए बंद रहा. इस बार हाईवे एक नहीं, बल्कि दो स्थानों पर बंद हो गया था. करीब 13 घंटों के बाद शुक्रवार सुबह इसे एकतरफा यातायात के लिए बहाल किया जा सका है. पहला घटनाक्रम पंडोह के औट के बीच आने वाले खोतीनाला के पास घटित हुआ. यहां एक भारी-भरकम मशीनरी को लेकर जा रहा बड़ा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पटल गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *