हिमाचल प्रदेश में अब खड्ड और नालों के पास नहीं बना पाएंगे घर

हिमाचल प्रदेश में अब खड्ड और नालों के पास नहीं बना पाएंगे घर

हिमाचल प्रदेश में अब खड्ड और नालों के पास घर और भवन का निर्माण नहीं कर पाएंगे। नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने नियमों के बदलाव किया है। नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने करीब दस साल के बाद नियमों में बदलाव किया है। बीते वर्ष प्रदेश में बाढ़ से हुए नुकसान के बाद नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने नियमों में बदलाव किया है।

बीते वर्ष प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला जिला में बाढ़ ने काफी तबाही मचाई थी। बाढ़ से हुए नुकसान के बाद नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना नियम-2014 में संशोधन किया ड्राफ्ट जारी किया था। विभाग की ओर से नियमों में किए गए संशोधन के लिए 30 दिन में आपत्तियां मांगी गई थी, लेकिन नियमों में किए गए बदलाव को लेकर विभाग के पास कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं की गई, जिसके बाद नगर एवं ग्राम योजना विभाग द्वारा नियमों में किए गए बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है।

नगर एवं ग्राम योजना विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने इसके आदेश जारी किए हैं। नियमों के किए गए बदलाव के अनुसार इस संक्षिप्त नियमों का नाम हिमाचल प्रदेश नगर और ग्राम योजना नियम-2024 रखा गया है। ये नियम राजपत्र (ई-गजट) हिमाचल प्रदेश में प्रकाशित की तारीख से लागू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *