उपायुक्त हमीरपुर ने बालाश्रम में बच्चों के साथ बिताया समय

सुख आश्रय योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को जो भी सुविधा मिलेगी उसको सुजानपुर अनाथ आश्रम के बच्चों तक पहुंचाना जरूरी किया जाएगा | प्रदेश मुख्यमंत्री ने अनाथ बच्चों के लिए सुख आश्रय योजना शुरू की है, जिसके चलते वह विशेष रुप से सुजानपुर पहुंचे हैं और यहां के बाल आश्रम का निरीक्षण किया है यह बात उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बेरवा ने उपायुक्त हमीरपुर का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार सुजानपुर का दौरा करने पर कही ।
सुजानपुर पहुंचे उपायुक्त हमीरपुर सबसे पहले बालाश्रम गए जहां उन्होंने यहां पर जिंदगी बसर कर रहे बच्चों के साथ वार्तालाप किया । उन्हें किस चीज की कमी है उन्हें क्या और चाहिए बाल आश्रम में उन्हें रहने, खाने पीने की कोई दिक्कत तो नहीं, तमाम बातों की भी जानकारी ली है। इस मौके पर एसडीम सुजानपुर हरीश गज्जू विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
उपायुक्त हमीरपुर ने बताया सुख आश्रय योजना के अंतर्गत बालाश्रम सुजानपुर के बच्चों को पूरी सुविधा मिलेगी जो भी योजना चलेगी उसका पूरा बेनिफिट यहां के बच्चों को दिलाया जाएगा | बच्चे पढ़ें आगे बढ़े इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है और शिक्षा स्वस्थ रहन-सहन के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया गया है | एक सवाल का जवाब देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सुजानपुर बस स्टैंड जहां भी बनेगा यहां के लोगों की सुविधा अनुसार ही उसे बनाया जाएगा वर्तमान में जहां भी भूमि निरीक्षण का कार्य हुआ है | उसको लेकर लोगों की सहमति के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा | उन्होंने कहा कि बस स्टैंड बनना जरूरी है शहर में आबादी बढ़ रही है वाहनों का काफिला बढ़ रहा है ऐसे में ट्रैफिक जैसी समस्या उत्पन्न ना हो इसको लेकर भविष्य में बस स्टैंड पर जल्द सरकार फैसला लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *