मेष | Aries
यात्रा की जो योजना आपने बनाई है, वह जल्दी सफल हो सकती है। जिस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आप ये यात्रा करना चाहते हैं, वह उद्देश्य प्राप्त होगा। साथ में पैसों से संबंधित फायदा भी मिल सकता है। नए लोगों के साथ परिचय होने की वजह से आपकी सोच में बदलाव आएगा। पुरानी बातों से खुद को दूर रखें और भविष्य की ओर ध्यान देने की कोशिश करें। काम से जुड़ी नाराजगी रहेगी। फिर भी काम में नयापन लाने की कोशिश करेंगे। रिलेशनशिप के बारे में विचार करके आप खुद की दुविधा न बढ़ाएं। पुरानी शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाने का रास्ता मिलेगा।
वृष | Taurus
दिन की शुरुआत से जो भावनाएं महसूस हो रही हैं, उन्हें बदलने की कोशिश न करें। आज मानसिक रूप से उतार-चढ़ाव रहेगा। जिन बातों के कारण आपको मानसिक स्वरूप से थकान महसूस हो रही है, उनका प्रभाव बढ़ सकता है, लेकिन इस बात को अपनी हार न मानें। अभी आपको क्या सीख मिल रही है, इस बात पर ध्यान देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का काम अपेक्षा के अनुसार आगे न बढ़ने से चिंता हो सकती है, लेकिन नुकसान नहीं होगा। रिलेशनशिप में जरूरत से अधिक उलझना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। सिर में भारीपन होने से एकाग्रता टूट सकती है।
मिथुन | Gemini
जिस लक्ष्य की प्राप्ति की उम्मीद आप खो चुके हैं, वह फिर से जाग सकती है। किसी व्यक्ति के साथ हुई चर्चा के कारण सकारात्मक महसूस होगा। अपेक्षा के अनुसार आपको मदद प्राप्त हो सकती है, लेकिन लोगों के साथ किए गलत बर्ताव के कारण समस्या बढ़ सकती है। अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी ट्रेनिंग संबंधी बातों पर जरूरत से अधिक पैसा खर्च होने की संभावना है। खुद की जरूरतों को समझ कर ही निर्णय लें। खुद के लिए सकारात्मक महसूस होने से रिलेशनशिप में सुख बना रहेगा। शुगर संबंधी तकलीफ बढ़ने की संभावना है। जीवनशैली और खानपान में बदलाव करने की आवश्यकता होगी।
कर्क | Cancer
जिन बातों की वजह से आप खुद को निराश बना रहे हैं, उनका प्रभाव कम होगा। खुद को जीवन में बदलाव करने के लिए प्रेरित करना होगा। अभी जितना अधिक आप अकेले काम करेंगे, उतनी आसानी से प्रगति प्राप्त होगी। लोगों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहें, लेकिन काम आपको अकेले ही करना है, इस बात का ध्यान रखना होगा। नए अवसर जल्दी ही प्राप्त हो सकते हैं, इस कारण जीवन को नई दिशा मिलेगी। नए कार्य क्षेत्र से संबंधी योजना आसानी से प्राप्त हो सकती है। पुराने काम के साथ यह नया काम भी आपके द्वारा किया जाएगा। किसी गलतफहमी की वजह से पार्टनर के लिए नाराजगी बढ़ सकती है। नींद पूरी न होने के कारण थकान महसूस होगी। सेहत की चिंता न करें।
सिंह | Leo
काम में बढ़ रही जटिलता और किसी का साथ प्राप्त न होना, आपके अंदर क्रोध और चिड़चिड़ापन बढ़ाएगा। इस कारण विचार नकारात्मक बन सकते हैं। आज और कल आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेंगे। पुरानी समस्याओं को दूर करने का मार्ग प्राप्त मिलेगा। नकारात्मकता के कारण खुद का नुकसान न हो, इस बात पर ध्यान रखें। जिस कार्य क्षेत्र में आप काम करना चाहते हैं, उससे संबंधित अवसर आपको मिलेंगे, लेकिन अनुभवी लोगों के सुझावों पर काम करना आवश्यक होगा। रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय लेने में हड़बड़ी न करें। लो बीपी और शुगर के कारण चक्कर आना और कमजोरी महसूस हो सकती है।
कन्या | Virgo
मुश्किलों का सामना करते समय पुरानी घटनाओं के कारण खुद को कमजोर न बनने दें। पैसों से संबंधित चिंता नकारात्मक विचारों की वजह से महसूस होगी। परिवार के लोगों के साथ जुड़े रहें, लेकिन किसी भी व्यक्ति पर निर्भरता न बने, इस बात का ध्यान रखना होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय बड़े बदलाव ला सकते हैं। अन्य लोगों के द्वारा काम में हुई गलतियों की वजह से आपका काम पूरा होने में वक्त लगेगा। पार्टनर के द्वारा बोली गई बातों की ठीक से परख करें। आंखों की जलन तकलीफ का कारण हो सकती है।
तुला | Libra
संयम न होने से परिस्थिति जटिल बनेगी। आपके द्वारा हड़बड़ी में लिया गया निर्णय नई समस्या उत्पन्न कर सकता है, नुकसान हो सकता है। साथ में आप से जुड़े हुए लोगों का आप पर विश्वास कम हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति आपके सामने नाराजगी प्रकट कर रहा है तो उनकी बातों को सुनकर समझने की कोशिश करें। काम को गंभीरता से न लेने के कारण काम की जगह क्लेश हो सकता है। लव रिलेशनशिप संबंधी कोई भी रिस्क न लें। खून संबंधी बीमारी ठीक होने में वक्त लग सकता है।
वृश्चिक | Scorpio
अभी तक किए गए प्रयत्न को सफलता मिलेगी। एक जैसी गलतियां बार-बार न हो, इस बात का ध्यान रखें। अभी तक जिस प्रकार से आप ने प्रयत्न किए हैं, उन्हें जारी रखें। जीवन में स्थिरता है, फिर भी लोगों के द्वारा की गई आलोचना के कारण दुख हो सकता है। सकारात्मकता बनाए रखें। विद्यार्थियों को नए कार्य क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त होगी, इस कारण पढ़ाई को गंभीरता से लिया जाएगा। वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आपकी और पार्टनर की भावनाओं को समझें। बुखार के कारण सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती है।
धनु | Sagittarius
यदि आपको एकांत में समय बिताने का मौका मिल रहा है तो इसका उपयोग जरूर करें। अपने अनुभवों से अन्य लोगों की समस्याओं को दूर करना आपके लिए संभव होगा। अपनी क्षमता के अनुसार ही लोगों की मदद करें। खर्च पर नियंत्रण बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। किसी एक ही लक्ष्य पर पूरा ध्यान देने की वजह से वर्तमान में डिसिप्लिन बढ़ता हुआ नजर आएगा। नए व्यापार की शुरुआत करने में देर हो सकती है, लेकिन इस बात को नकारात्मक तरीके से बिल्कुल न लें। विवाह से जुड़ा हुआ कोई निर्णय लेने से पहले साथी की ठीक से परख करें। विटामिंस की कमी की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।
मकर | Capricorn
कठिन परिस्थिति में योग्य लोग आपका साथ देंगे। साथ में आपके व्यक्तित्व की जो कमजोरियां थीं, उसे भी दूर करने की कोशिश की जाएगी। परिस्थिति चाहे जितने भी कठिन हो, आपको हौसला बनाए रखना होगा। पैसों से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है। इस कारण कुछ काम रुके हुए नजर आएंगे, लेकिन ये परिस्थिति जल्दी ही बदलेगी। जिन लोगों को नौकरी प्राप्त करने की इच्छा है, उन्हें शुरुआत में समझौता करना पड़ सकता है। आपके द्वारा हुई गलतियों को पार्टनर माफ करेंगे, लेकिन उनके आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें। त्वचा संबंधी तकलीफ बढ़ सकती है।
कुंभ | Aquarius
संयम बनाए रखें। जितना अधिक आप एकाग्रता और निश्चय के साथ काम करेंगे, उतनी आसानी से परिस्थिति बदल सकती है। कुछ निर्णय परिवार के लोगों के खिलाफ जाकर लेने पड़ सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का साथ प्राप्त होगा। कोई व्यक्ति आपका गलत फायदा न उठाएं, इस बात का ध्यान रखें। जिस काम की उम्मीद टूट गई है, वह काम अचानक से जागेगी। परिवार में किसी व्यक्ति का विवाह तय होने से आनंद का वातावरण बना रहेगा। गलत खान-पान के कारण उल्टी और अपच की समस्या हो सकती है।
मीन | Pisces
दुविधा दूर करने के लिए खुद को थोड़ा और वक्त देने की कोशिश करें। जिस प्रकार से आपको परिस्थिति की जानकारी प्राप्त होगी, उस प्रकार से निर्णय ले पाना संभव होगा। पूर्व परिचित व्यक्ति आपके संपर्क में आने की कोशिश कर सकता है और इस व्यक्ति की वजह से नुकसान हो सकता है, इसलिए जागरूकता रखनी होगी। कई प्रयत्न करने के बाद भी सफलता न मिलने से विद्यार्थियों को निराशा हो सकती है। पार्टनर के द्वारा बार-बार बदले गए निर्णय के कारण रिलेशनशिप से जुड़ा तनाव रहेगा। बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।
