हमीरपुर में गूंजा वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/545395490988295

वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे को लेकर हमीरपुर जिला के पूर्व सैनिक गांधी चौक पर एकत्र हुए । इस दौरान विभिन्न रेजिमेंट्स के पूर्व सैनिकों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुंलद की। अखिल भारतीय पूव सैनिक सेवा परिषद हमीरपुर इकाई के बैनर तले गांधी चौक पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। परिषद के अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए वन रैंक वन पेंशन बहाली के लिए एकजुटता से संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। संबोधित करते हुए परिषद के अधिकारियों ने कहा कि ओआरओपी-टू में कई तरह की विसंगतियां हैं। उन विसंगतियों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान मांग की गई कि पूर्व सैनिकों की एमएसपी बराबर होनी चाहिए। इसमें तीन फेस बनाए गए हैं। इनमे अधिकारियों के लिए एमएसपी को 15,500 रुपए किया गया है, एमएनएस को 10 हजार 500 रुपए किया गया है। सिपाही से लेकर सूबेदार मेजर तक सभी को 5200 रुपए एमएसपी की गई है। इस दौरान मांग की गई कि जो अलाउंस दिया गया है वे सभी के लिए बराबर होना चाहिए, चाहे वह किसी भी रैंक का हो। इस दौरान कहा गया कि अपंगता पेंशन में भी बहुत सारी विसंगतियां हैं। सभी को अलग-अलग प्रतिशतता के आधार पर अपंगता पेंशन मिल रही है। यह पेंशन भी सभी को एक समान मिलना चाहिए। इसके साथ ही प्री मिच्यार रिटायरमेंट को लेकर भी पूर्व सैनिकों ने अपने तर्क दिए। कहा गया कि सैनिक का कार्यकाल 17 साल को होता है। इसमें 15 साल कलर सर्विस और दो साल रिजर्व लाइबिलिटी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *