मुख्यमंत्री आज दिल्ली से शिमला लौट रहे थे। लेकिन उनका शिमला आने का कार्यक्रम टल गया है। दरअसल दिल्ली में खराब मौसम की वजह से वे आज शिमला नहीं लौट पाएंगे। दिल्ली में खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर की उड़ान संभव नहीं है। कल यानि शनिवार सुबह मौसम पर हेलिकॉप्टर की उड़ान निर्भर करेगी। मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक यशपाल शर्मा ने यह जानकारी दी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री काफी लम्बे समय से पेट में संक्रमण के चलते एम्स नई दिल्ली में उपचाराधीन थे। लेकिन अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने 18 नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई है। सुक्खू ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। रविवार को दिवाली ओकओवर में ही मनाएंगे। एम्स के चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को विश्राम की सलाह दी है।
