सोलन के नंबरदारों ने तहसीलदार के समक्ष रखी अपनी समस्याएं :खेम सिंह 

सोलन तहसील ,में आज नंबरदारों  ने तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने अपनी लंबित पड़ी मांगों के बारे में विस्तृत जानकारी तहसीलदार को दी।वहीं उन्हें कार्यक्षेत्र में आने वाली  परेशानियों के बारे में भी अवगत करवाया। ज्ञापन नंबरदारों के अध्यक्ष  खेम सिंह के माध्यम से सौंपा गया। खेम सिंह ने बताया कि वह काफी समय से नंबरदारों की अनदेखी हो रही थी।जिसके वजह से राजस्व विभाग को भी काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि फिर से उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और दुबारा मुख्यधारा से जुड़ेंगे। 
 नंबरदारों  के अध्यक्ष खेम सिंह और रणवीर सिंह नंबरदार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें प्रदेश सरकार ने फिर से तवज्जो देनी शुरू कर दी है जिसके लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हैं लेकिन अभी भी  नंबरदारों  के बहुत से पद रिक्त पड़े हैं और कुछ नंबरदार जिन  का देहांत हो गया है,उन्हें भी वेतन जारी नहीं किया गया है। इन त्रुटियों को रोकने के लिए और तहसील के कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नंबरदार का होना आवश्यक है। इसलिए आज एसोसिएशन ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और ज्ञापन के माध्यम से  मांगों को पूरा करने के लिए आह्वान किया गया है।  उन्होंने कहा कि तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *