हिमाचल भाजपा को दूसरा झटका पूर्व विधायक की धर्मपत्नी इंदु वर्मा ने थामा कांग्रेस का दामन

हिमाचल भाजपा को दूसरा झटका पूर्व विधायक की धर्मपत्नी इंदु वर्मा ने थामा कांग्रेस का दामन
 
 
 
हिमाचल में आगामी विधान सभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही पार्टियां एक दूसरे के कुनबे में सेंधमारी करने में जुट गई है।  भाजपा के पूर्व अध्यक्ष खिमी राम के बाद अब भाजपा के ही पूर्व विधायक स्वर्गीय राकेश वर्मा की धर्मपत्नी इंदु वर्मा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के समक्ष इंदु वर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।  राजीव शुक्ला ने उन्हें कांग्रेस का फटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। 
इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे। पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने उनका स्वागत किया और पार्टी में पूरा मान सामान देने का आश्वासन भी दिया। राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा में भगदड़ मची है , भाजपा के जो हालात हैं उससे जाहिर है कि हिमाचल मे कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।  भाजपा हिमाचल में बुरी तरह से परास्त होगी।  जनता ने उपचुनाव के नतीजे देखे थे उसके बाद लगातार माहौल  भाजपा के विरुद्ध बना है। भाजपा के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, विधानसभा में 3 बार विधायक रहे राकेश वर्मा की धर्मपत्नी इंदु आज कांग्रेस में शामिल हुई और इनका पूरा शिमला जिला में काफी प्रभाव है और उनके आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। 
 
 
वही इंदू वर्मा के पार्टी में शामिल होने से विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेताओ को बड़ा झटका लगा है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ठियोग विधानसभा क्षेत्र से इस बार चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे थे लेकिन अब इंदु वर्मा के पार्टी में शामिल होने से उनके उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है। सूत्रों की माने तो इंदु वर्मा को कांग्रेस ठियोग विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *