पधर घोघरधार सड़क पर टिप नामक स्थान पर एक कार दुर्घटना ग्रस्त हुई है जिसमे दो लोग सवार थे, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी दूसरा घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पधर से घोघरधार जा रही एक कार वीरवार सुबह टिप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और गहरी खाई में 200 मीटर नीचे जा गिरी जिसमे दो लोगों में से एक कि मौके पर ही मौत हो गयी है। दूसरे को घायल अवस्था में पधर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की हर पहलू से जांच कर है कि आखिर दुर्घटना कैसे हुई। फिलहाल एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जिसका नाम ईश्वर लाल सपुत्र हल्कू राम गांव लचकन्ढी डाकघर बरधान का रहने वाला है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान बुद्धि सिंह सपुत्र हल्कू राम निवासी गुम्मा का बताया जा रहा है। जिसको पधर में फर्स्ट एड देने के बाद डॉक्टरों ने मंडी रैफर कर दिया है।
