हिमाचल में अभी नहीं थमा मानसून, कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट

हिमाचल में अभी मानसून जारी है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है , जिसके चलते लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। कांगड़ा में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 155 मिलीमीटर बारिश हुई है।

हिमाचल में अभी मानसून जारी है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है , जिसके चलते लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। कांगड़ा में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 155 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी कर कांगड़ा, चंबा, सोलन और सिरमौर जिला में कुछेक स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के बाद बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है।

कांगड़ा की कई सड़कें इससे जलमग्न हो गई। नदी-नाले उफान पर है। कांगड़ा के ही धर्मशाला में 150.7 मिलीमीटर, सिरमौर के नाहन में 119.9 मिमी, नयना देवा में 78.2 मिमी और पांवटा साहिब में 48 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज और कल मानसून एक्टिव रहेगा। मानसून 17 व 18 अगस्त को कमजोर पड़ेगा। हिमाचल में इन दो दिनों के दौरान कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में ही हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *