https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/935118217690396
वर्ल्ड बैंक ने हमीरपुर शहर के दशकों पुराने विद्युत सिस्टम को सुधारने के लिए 36 करोड़ की एक मेगा स्कीम को मंजूरी दी है। पहली बार इस तरह की कोई बड़ी स्कीम हमीरपुर शहर के लिए मंजूर हुई है। जिसकी सारी फंडिंग वर्ल्ड बैंक द्वारा की जाएगी, इसमें शहर की पुरानी एचटी और एलटी लाइनों को बदलने के अलावा नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे वहीं डांग कव्वाली में एक नया 33 केवी विद्युत सबस्टेशन भी बनाया जाएगा।
विद्युत बोर्ड हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि वर्ल्ड बैंक ने हमीरपुर शहर के लिए 36 करोड़ की एक योजना मंजूर की है जिसके तहत शहर में विद्युत सप्लाई की जितनी भी दिक्कत है उन्हें दूर किया जाएगा व यहाँ पर नई लाइनें बिछाई जाएंगी, ट्रांसफार्मर लगेंगे, वहीं नया विद्युत सबस्टेशन भी बनेगा और जल्द ही इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को शहर में बिजली को लेकर कोई भी दिक्कत ना पड़े और अगले कई सालों तक इसे अपग्रेड रखा जा सके।
आपको बता दे कि पिछले कई दशकों से हमीरपुर शहर में विद्युत सिस्टम को अपग्रेड करने की जरूरत महसूस की जा रही थी हालांकि कुछ साल पहले इस काम को करने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन उसमें कोई बड़ा सुधार नहीं हो पाया था | यहां आए दिन विद्युत सप्लाई गुम हो जाना आम बात हो जाती है |
लेकिन अब करोड़ों रुपए की इस योजना के मंजूर होने से उम्मीद की जा रही है कि विद्युत सप्लाई के सिस्टम को ओर बेहतर बना कर उपभोक्ताओं को विद्युत बोर्ड सुविधा देगा |
