हमीरपुर
मरीजों को आपात समय में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने वाली एक एंबुलेंस इन दिनों सीएमओ ऑफिस के नजदीक ही झाड़ियों में छिपकर खड़ी है . यह एंबुलेंस खराब है या ठीक है इसका भी किसी को खबर तक नहीं है। लाखों रुपए की एंबुलेंस झाड़ियों के बीच खड़ी खड़ी जंग खा रही है। इस लापरवाही की ओर कोई नजर नहीं दौड़ा रहा है। एंबुलेंस अगर खराब है तो इसे ठीक क्यों नहीं करवाया जा रहा और अगर यह चलने लायक भी नहीं है तो इसे डिस्पोज ऑफ भी क्यों नहीं किया जा रहा है।
हमीरपुर जिला में विभिन्न स्थानों पर समय अवधि पूरा कर चुकी एंबुलेंस का हाल देखकर हर कोई इस पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं । पिछले काफी लंबे समय से एक एंबुलेंस गाड़ी फायर ब्रिगेड और सीएमओ ऑफिस के नजदीक झाड़ियों के बीच खड़ी है चारों तरफ बड़ी बड़ी झाड़ियां उग गई है जिससे यह एंबुलेंस प्रॉपर ढंग से दूर से दिखाई भी नहीं देती है देखने में ऐसा लगता है कि इसे छुपा कर रखा गया है। एंबुलेंस यहां क्यों खड़ी है यह बड़ा सवाल है।
वहीं सीएमओ आरके अग्निहोत्री ने बताया कि जिला हमीरपुर में विभिन्न स्थानों पर समय अवधि पूरी कर चुकी स्वास्थ्य विभाग की गाड़ियों को इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है और इन गाड़ियों की इंस्पेक्शन कंडमैंशन पूरी करने के लिए कमेटी का भी गठन किया गया है । उन्होंने बताया कि जल्द ही इसकी रिपोर्ट मांगी गई है ताकि इन गाड़ियों की ऑप्शन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डॉक्टर अग्निहोत्री ने कहा कि इन गाड़ियों के स्थान पर नई गाड़ियां भी विभाग के पास आ चुकी हैं जिनका इस्तेमाल चल रहा है।
