चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत कल्हेल से तीन जून को लापता युवक का गला-सड़ा श*व तलवाड़ा की खड्ड में मिला है। मृ*तक की पहचान यासीन (28), पुत्र नुरू, निवासी गांव घिल्ली, डाकघर कल्हेल, तहसील चुराह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक ने नया पिकअप वाहन खरीदा था। उसके रहने का कोई भी स्थायी ठिकाना नहीं था। कभी वह अपनी बहन के घर तो कभी अपने अन्य रिश्तेदारों के घर पर रहता था।
तीन जून को वह अचानक लापता हो गया। जब उसका कहीं पर भी कोई सुराग नहीं मिला, तो उसकी बहन और जीजा ने नकरोड़ पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीँ शिकायत मिलते ही चौकी प्रभारी एएसआईअशोक पठानिया की अगुवाई में टीम उसकी तलाश में जुट गई। दस जून को पुलिस ने उसके फोन कॉल की हिस्ट्री की मदद से ऊना की तरफ रवानगी की। रविवार को पुलिस टीम ने उसकी नई गाड़ी के साथ ह*त्या के आरोपी को दबोच लिया। आरोपी अपने गुनाह को छुपाने के लिए पुलिस को गुमराह करता रहा। उससे पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम सोमवार रात को उसे चंबा ले आई। रात को जब पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कुबूल लिया।
उसने पुलिस को बताया कि उसने तीन जून को ही यासीन का क*त्ल कर दिया था और उसकी ला*श को खड्ड में फेंक दिया था। उसकी ला*श को वह पुलिस को दिखाने के लिए तैयार हो गया। देर रात को ही चंबा से पुलिस टीम तलवाड़ा के लिए रवाना हो गई। सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी के साथ तलवाड़ा की खड्ड में लापता युवक का श*व बरामद किया, जिसे जंगली जानवरों ने नोच दिया था। आरोपी ने युवक का क*त्ल नई गाड़ी को हथियाने के लिए किया था।
चुराह के युवक की तलवाड़ा में ह*त्या, खड्ड में फेंका श*व
