प्रदेश के डिपो संचालक संघ भेंट करेंगे सीएम सुक्खू से 

हमीरपुर

डिपो संचालक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। लंबित मांगों को लेकर हिमाचल प्रदेश डिपो संचालक संघ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर मांगों को लेकर चर्चा करेगी। मांगे ना माने जाने की सूरत में अब नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मिलकर वेतन विसंगति सहित अन्य मुद्दों को हल करने का प्रयास किया जाएगा। उक्त बातें हिमाचल प्रदेश डिपो संचालक संघ के अध्यक्ष अशोक कवि ने कही है।    

 
 उन्होंने कहा कि धर्मशाला में मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री से डिपो संचालक मिलेंगे। डिपो संचालकों की मांगों में ₹20000 मासिक वेतन देना, वन टाइम लाइसेंस की व्यवस्था करना, एपी एलटी राशन कार्ड धारकों को भी एपीएल की तर्ज पर राशन देने जैसे मुद्दों को कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए धन्यवाद किया जाएगा।
 
प्रदेश के डिपो संचालकों की इन मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का आग्रह किया है। संचालक संघ ने कहा कि सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के कई गोदामों में मशीनें नहीं हैं । सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के 90 फ़ीसदी गोदामों से बिना तोले राशन डिपो संचालकों को दिया जा रहा। ऐसे में डिपो संचालकों को कम गेहूं तथा चावल मिल रहा है जिस कारण भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा ऐसी ही कई और भी विसंगतियां है जिन्हें दूर करने का आग्रह सरकार से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *