भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के हित में संस्थान खोले थे उन्हें बंद करना गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मंत्रिमंडल का गठन तक नहीं कर पाई है लेकिन जनता विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं। कैबिनेट के फैसलों को कैबिनेट के निर्णय से ही निरस्त किया जा सकता है। बीजेपी कोर्ट में जनता के हक की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 बड़े सीमेंट उद्योग बंद हो गए हैं लेकिन सरकार इन्हें खुलवाने में अभी तक नाकाम रही है जनता के मुद्दों को दरकिनार कर जनता के हित में लिए गए फैसलों को बदला जा रहा है। सीमेंट उद्योग बंद होने से हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया हैं। सरकार को जल्द अडानी से बात कर मामला सुलझाना चाहिए।
वन्ही सुन्नी में सतलुज बांध पर 382 मेगावाट के हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए उन्होंने केंद्र सरकार का धन्यवाद किया, कहा कि प्रदेश में सरकार जिसकी मर्जी हो मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 2,615 करोड़ रुपए है और ये सतलुज नदी पर बनेगा। इससे रोजगार के नए मार्ग सृजित होंगे।
