हिमाचल प्रदेश में बेमौसमी बारिश का दौर जारी है । जहां पहले किसानों ने सूखे की मार को झेला वहीं इस बार लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने भी किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। हमीरपुर जिला के किसानों के लिए यह बारिश दोहरी मार बनकर उभरी है। सूखे के कारण पहले ही फसल 25 प्रतिशत तक खराब हो गई थी लेकिन अब जबकि फसल कटाई का सीजन आने वाला है, ऐसे हालात में ओला-वृष्टि और लगातार हो रही बारिश ने दस से पन्द्रह प्रतिशत गेंहु की फसल और सब्जिंयों को खराब कर दिया है | और अगर इसी तरह के हालात जारी रहे तो फसलों को और अधिक नुक्सान होने की सम्भावना है।
इस सम्दर्भ में कृषि विकास अधिकारी किरन कुमारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है तथा हमीरपुर जिला भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिला की 30 हजार हैक्टेयर भूमि पर गेंहु की फसल बोई जाती है। जो भारी बारिश के कारण दस से पन्द्रह प्रतिशत तक खराब हो गई है तथा सब्जियों पर भी इसका असर पड रहा है। उन्होने कहा कि अगर इसी तरह से बारिश जारी रही तो नुक्सान और भी बढ सकता है। जिसके चलते उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में जल निकासी का उचित प्रबंध करें तथा पानी को खेतों में जमा न होने दें।
बेमौसमी बारिश से फसलों को पहुंचा नुकसान
