कुनिहार सिविल अस्पताल मे पुरानी एक्स-रे मशीन खराब होने की बजह से पिछले कई वर्षों से एक्स-रे की सुविधा मरीजो को नही मिल रही थी, जिस कारण लोगों को एक्स-रे करवाने के लिए सोलन शिमला या निजी क्लीनिकों में भटकना पड़ता था व लोगो का पैसा व समय बर्बाद हो रहा था। क्षेत्रवासियों व कई समाजसेवी संस्थाओं द्वारा अस्पताल के लिए नई मशीन की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी।
पिछली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल से भी लोगों ने इस मांग को कई बार रखा पर समस्या का कोई हल नही हुआ। कुछ समय पहले स्थानीय विधायक व सीपीएस संजय अवस्थी को स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने इस समस्या को बताया। संजय अवस्थी ने यंहा नई मशीन लगवाने का आस्वाशन दिया था और थोड़े समय के अंतराल में यंहा नई एक्स -रे मशीन की सुविधा लोगो को दे दी। जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं व स्थानीय लोगो ने भी प्रसन्नता जाहिर करते मुख्यमंत्री व सीपीएस अवस्थी का आभार करते हुए आशा व्यक्त की है, कि जल्द ही प्रदेश के नायक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व सीपीएस संजय अवस्थी क्षेत्र की अन्य मांगो को भी जल्द ही पूरा करेंगे।
बता दे कि कुनिहार सिविल अस्पताल में करीब साढ़े आठ लाख रुपए की लागत से एक्स-रे मशीन के स्थापित होने से कुनिहार क्षेत्र के साथ लगती दर्जनों पंचायतो के हजारों लोग लाभान्वित होंगे।
