कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन से सफर करने के लिए अब वाहन चालक स्वाहण- मेहला सम्पर्क सड़क मार्ग से अपने वाहनों को इस फोरलेन पर दौड़ा रहे हैं। इस सड़क पर हरदम वाहनों का मेला लगा रहता है। इस सड़क मार्ग से फोरलेन पर जाने के लिए वाहनों का जाम लगना अब आम बात हो गई है।
वहीं इन वाहनों से गांववासियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जिन्हें गांव की सड़कों पर बेवजह जाम से उलझना पड़ रहा है तो बच्चों को अकेले स्कूल भेजना भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। धूल उड़ाते इन वाहनों से ग्रामीणों को पैदल तक सड़क पर चलना मुश्किल हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी हाल ही में इन बाहरी वाहनों के सड़कों पर लगे जाम से गांव बाग की एक शादी में भी बारात को कई किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ा था।
ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि इन वाहनों के गांव की सड़कों पर जाने को लेकर रोक लगाई जाए ताकि ग्रामीण इस बेवजह जाम से परेशान न हों।
